रिटायर्ड डीटीसी चालक को
लगाया 2.37 लाख का चूना
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड डीटीसी चालक को एक अज्ञात शख्स ने 2.37 लाख का चूना लगा दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, अकलीमपुर निवासी ओमबीर शर्मा डीटीसी से रिटायर्ड चालक है। 5 मई को उसके मोबाइल पर एक युवक ने कॉल किया। खुद को मोबाइल कंपनी अधिकारी बताते हुए युवक ने ओमबीर की निजी और बैंक खाता संबंधित जानकारी जुटा ली। इसके बाद युवक ने ओमबीर के खाते से 2.37 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। धोखाधड़ी की आशंका के मद्देनजर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की, जिस पर पुलिस की साइबर सेल ने जांच केे बाद बृहस्पतिवार को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे एसआई मोहन के मुताबिक, बैंक खातों की डिटेल के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो