फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े रिटायर्ड लेक्चरर से 55 हजार झपटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े रिटायर्ड लेक्चरर से 55 हजार लूटे
विज्ञापन

गुरुग्राम। खांडसा रोड पर बैंक से रुपये निकालकर आ रहे रिटायर्ड लेक्चरर से बाइक सवार बदमाश ने दिनदहाड़े 55 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को बैंक शाखा से मिली फुटेज में सामने आया कि उसने बैंक में पहले रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर धर्मबीर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शिवाजी नगर गली नंबर-4 निवासी दीनदयाल रिटायर्ड लेक्चरर हैं। वह बृहस्पतिवार को अपने घर से खांडसा रोड स्थित एसबीआई की शाखा से रुपये निकालने गए थे। यहां से 55 हजार रुपये निकालकर वह पैदल घर की तरफ आ रहे थे। बैंक शाखा से कुछ ही दूरी पर पीछे से तेज रफ्तार से बाइक से आए युवक ने रुपयों से भरा थैला लिया और फरार हो गया। बुजुर्ग के शोर मचाने के बावजूद वह पकड़ में नहीं आ सका। वारदात के बाद शिवाजी नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के बयान के बाद बैंक शाखा में फुटेज खंगाली जिसमें सामने आया कि आरोपी बैंक की लाइन में लगे बुजुर्ग की रेकी कर रहा था, जिसके बाद पूरी तैयारी के साथ उसने वारदात को अंजाम दिया। फुटेज में युवक का चेहरा आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें