फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
बस्ती में वकील की हत्या के विरोध में खड्डा में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। बस्ती के जिला न्यायालय के अधिवक्ता जगनारायण यादव की हत्या से आहत जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की आम सभा की बैठक शुक्रवार को हुई। इस बैठक में अधिवक्ताओं ने घटना पर नाराजगी व्यक्त की। सभी अधिवक्ता कलेक्ट्रेट गए, जहां मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसके बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन


सर्वप्रथम संगठन के अध्यक्ष राकेश पांडेय की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने बैठक कर बस्ती जनपद न्यायालय के अधिवक्ता जगनारायण यादव को उनकी सीट पर गोली मारकर हत्या किए जाने की निंदा की गई। उसके बाद सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा जाएगा। साथ ही अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

इस दौरान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मिश्र, महामंत्री दुर्गेश्वर दीक्षित, अनिल पति त्रिपाठी, सतीश कुमार मिश्र, अरुण कुमार पांडेय, महेंद्र गोविंद राव, नरेंद्र मिश्र, प्रसिद्घ नारायण दीक्षित, निर्मल साहा, धनंजय त्रिपाठी, संजय कुमार मिश्र सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, शोक भी जताया
खड्डा। बस्ती में अधिवक्ता की हत्या से मर्माहत खड्डा के अधिवक्ताओं ने सुरक्षा की व्यवस्था के लिए प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
तहसील बार एसोसिएशन खड्डा के अध्यक्ष ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव व महामंत्री अवधेश यादव की अगुवाई में शुक्रवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की आपात बैठक हुई।

इसमें बस्ती दीवानी न्यायालय के चेंबर में घुसकर अधिवक्ता जगनारायण यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने की एक स्वर से निंदा की गई। इन लोगों ने सरकार से (अधिवक्ता सुरक्षा कानून) बनाए जाने की मांग की।

विपिन विहारी लाल, सीएम लाल, भानु पांडेय, अनिल सिंह, दीनानाथ सिंह, राजेंद्र जायसवाल, अमियमय मालवीय, अनूप मिश्रा, अरविंद पांडेय, कुमोदचंद, ज्योर्तिमय मालवीय, गणेश तिवारी, दयानंद मणि, नागेंद्र पांडेय, सतीश मद्धेशिया, दयानंद मणि, मोहन कुशवाहा, नित्यानंद पांडेय, अखिलेश, मोहर्रम अली, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें