फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी टैक्सी लूट के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी टैक्सी लूट के आरोपियों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-4/7 चौक पर चालक को बंधक बनाकर कर टैक्सी लूटने के आरोपियों का पुलिस को तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने कार्रवाई कर टैक्सी बरामद कर ली है लेकिन आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस अभी पड़ताल ही कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को सेक्टर-4/9 के चौक पर मोतिहारी बिहार निवासी अनिल कुमार अपनी टैक्सी लेकर सवारियों का इंतजार कर रहा था। सवारियों के नाम पर तीन युवक धनवापुर के लिए टैक्सी में बैठे। धनवापुर पहुंचने के बाद इन युवकों ने चालक के साथ मारपीट की और चार हजार नकदी सहित टैक्सी लूटकर फरार हो गए। वारदात के तुरंत बाद टैक्सी चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। राजेंद्रा पार्क थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक के मुताबिक पुलिस की नाकाबंदी के बाद टैक्सी बरामद कर ली गई है, आरोपियों का स्केच तैयार कराकर उनकी पहचान कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें