ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर लूटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम। ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को सोमवार देर शाम अपराध शाखा बिलासपुर ने काबू किया है। पुलिस ने मंगलवार को बदमाश को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। उसके कब्जे से देसी कट्टा और छीना गया मोबाइल भी बरामद किया हुआ है।
गत पांच सितंबर को बिलासपुर में गाड़ी खरीदने आए एक व्यक्ति से चार लोगों ने हथियार की नोक पर दो लाख रुपये, मोबाइल, गाड़ी छीन ली थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की जांच अपराध शाखा बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। अपराध शाखा ने सूचना के आधार पर 11 फरवरी को एक आरोपी को पटौदी से काबू किया। आरोपी की पहचान नूंह के गांव टाई निवासी सलीम के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर ओएलएक्स पर कार बेचने का विज्ञापन डाला था। उन्हीं साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया था। उसके दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
-------