मिंडा कंपनी के नकली स्पेयर पार्ट्स के साथ एक गिरफ्तार
गुरुगाम। मिंडा कंपनी के डुप्लीकेट स्पेयर पार्ट्स बेचने वाले एक व्यक्ति को अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने मंगलवार को काबू किया। पुलिस आयुक्त के के राव को मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। आरोपी के कब्जे से एक्टिव के नकली 800 फिल्टर और होंडा कंपनी के फिल्टर के 90 पैकेट नकली बरामद हुए हैं।
पुलिस आयुक्त केके राव को कंपनी की तरफ से शिकायत दी गई थी। इसके बाद मंगलवार को अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने मंगलवार को खांडसा रोड स्थित एक मकान में छापेमारी की। यहां से हरि नगर निवासी वीरेंद्र सैनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मिंडा कंपनी होंडा एक्टिवा और होंडा शाइन के जो स्पेयर पार्ट्स बनाती थी, आरोपी उसके नकली पार्ट्स तैयार करता था। इस पर सेक्टर-37 थाना पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
------