फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के पिता ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली के पिता ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन

- कनाडा से लौटने पर सहेली से मिलने गुरुग्राम आई थी पीड़ित युवती
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जयपुर की युवती के साथ गुरुग्राम में सहेली के पिता ने दुष्कर्म किया। युवती कनाडा से लौटी सहेली से मिलने के लिए गुरुग्राम पहुंची थी। दुष्कर्म के आरोपी चाचा को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से जयपुर निवासी 19 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी सहेली डीएलएफ फेज-5 में रहती है। उसकी सहेली पढ़ाई के लिए कनाडा चली गई थी। वापस लौटने पर उसने पीड़िता को मिलने के लिए बुलवाया था। सहेली से मिलने के लिए पीड़िता बृहस्पतिवार को गुरुग्राम आई थी। रात को खाना खाने के लिए वह सहेली के साथ साइबर हब गई थी। यहां उन दोनों के साथ सहेली का पिता मंगेश भी था। मंगेश ने उनके लिए शराब आर्डर कर दी। तीनों शराब पीने के बाद घर आ गए। पीड़िता अपनी सहेली के साथ उसके रूम में सो गई और मंगेश दूसरे रूम में सो गया। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे सहेली का पिता उसे नींद की हालत में अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। शुक्रवार रात पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें