ड्रग्स तस्कर नाइजीरियन की मौत का मामला
ड्रग्स तस्कर नाइजीरियन की मौत का मामला
फरीदाबाद पुलिस करेगी ड्रग्स तस्कर मौत मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बृहस्पतिवार देर रात फरीदाबाद में गुरुग्राम-फरीदबाद पुलिस की संयुक्त नाकेबंदी के दौरान ड्रग्स तस्कर की मौत मामले में आगे की जांच फरीदाबाद पुलिस करेगी। शनिवार को फरीदाबाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर दूतावास को सूचित कर दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) शमशेर ने बताया कि यह कार्रवाई संयुक्त रूप से की गई थी, लेकिन मामला फरीदाबाद में हुआ है और इसकी एफआईआर भी फरीदाबाद के सूरजकुंड थाने में हुई है। इसलिए मामले की पूरी जांच अब फरीदाबाद पुलिस करेगी। जरूरत पडने पर गुरुग्राम पुलिस जांच में सहयोग करेगी।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को गुरुग्राम अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम को सूचना मिली थी कि एनसीआर में ड्रग्स तस्करी करने वाले नाइजीरियन गुरुग्राम से फरीदाबाद के लिए जाएंगे। इस पर पुलिस ने फरीदाबाद क्षेत्र में संयुक्त नाकेबंदी कर आरोपियों को दबोचा था। इसमें एक आरोपी ने भागने का प्रयास किया था जिसे काबू करने के दौरान उसे गोली लग गई जिससे उसकी मौत हो गई।