फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग सहित बीपीओ के वरिष्ठ अधिकारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग सहित बीपीओ के वरिष्ठ अधिकारी से मारपीट
विज्ञापन

गुरुग्राम। घर के बाहर कार पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद में कई लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग सहित बीपीओ के एक वरिष्ठ अधिकारी से मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डीएलएफ फेज-3 निवासी मोहित कोठारी ने शिकायत में कहा है कि वे नोएडा स्थित बीपीओ में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं। 18 नवंबर की रात उनके पिता सुरेंद्र कुमार कोठारी उनके घर पर आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी घर के बाहर पार्क कर दी थी। इस दौरान पीबीआई रेजिडेंसी निवासी तिवारी नाम का युवक और एक अन्य व्यक्ति सुरेेंद्र कोठारी से झगड़ा करने लगे। शोर सुनकर वे बाहर आए और झगड़ा शांत करवाकर घर के अंदर चले गए। मोहित ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी। आरोप है कि इसी दौरान करीब छह युवक उनके घर पर आए और तोड़फोड़ कर उनलोगों के साथ मारपीट की। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें