फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैब छीनने व मारपीट करने के दोषी को 10 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
टैब छीनने व मारपीट करने के दोषी को 10 साल की सजा
विज्ञापन

- अदालत ने लगाया 25 हजार का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार सौंधी की अदालत में मंगलवार को सबूतों और गवाहों के आधार पर महिला से टैब छीनने व मारपीट करने के दोषी को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

सरकारी अधिवक्ता अनुराग हुड्डा ने बताया कि सुखराली निवासी प्रियंका ने गत वर्ष 12 जून को सेक्टर-18 थाना पुलिस में शिकायत दी थी कि वह 8 जून को सिग्नेचर टॉवर से पैदल सेक्टर-17 मार्केट जा रही थी। इस दौरान एक ऑटो रिक्शा उसके सामने आकर रुका। ऑटो के साथ-साथ एक युवक भी पैदल चल रहा था जिसने उससे टैब छीन लिया। इसका विरोध करने पर उसने उससे मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने भरतपुर राजस्थान निवासी नितेश को गिरफ्तार किया था। बाद में उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें