फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर मैनेजर से लूटी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनेजर को बंधक बनाकर गाड़ी लूटी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हथियार के बल पर वेस्टन होटल के ड्यूटी मैनेजर से मंगलवार देर रात बदमाशों ने गाड़ी लूट ली। मैनेजर सिगरेट पीने के लिए इफ्को चौक पर रुके थे। बदमाश उन्हें बंधक बनाकर साथ ले गए और सोहना के पास फेंककर फरार हो गए। उन्होंने बुधवार सुबह पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-59 रायसीना रेजिडेंसी निवासी कबीर सरकार अली सेक्टर-29 स्थित वेस्टन होटल में ड्यूटी मैनेजर हैं। वह 26 फरवरी को ड्यूटी पर अपनी गाड़ी से जा रहे थे। वह रात करीब सवा 10 बजे इफ्को टावर के पास सिगरेट पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी। इसी बीच एक अन्य बदमाश गाड़ी में बैठ गया और उसे बंधक बना लिया। उनके दो अन्य साथी प्लाजियो होटल के पास से गाड़ी में बैठे। इस दौरान उन्होंने मैनेजर की आंखों पर कपड़ा बांध दिया और उनका मोबाइल, पर्स व नकदी छीन ली। इसके बाद वे उसे सोहना रोड पर एक स्कूल के पास फेंक कर गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें