फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाजी में भिड़े, साथी पर तानी राइफल

Thu, 28 Feb 2019 11:22 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
कोतवाली में रिक्शे से युवक को उतारता सिपाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस स्टैंड स्थित देशी शराब ठेके में दो युवकों में विवाद हो गया। एक युवक अपने साथी व अन्य लोगों पर राइफल तानकर रौब दिखाने लगा। काफी देर तक हंगामा होने पर पहुंची कोबरा पुलिस एक को कोतवाली ले गई और छानबीन में लगी है।
विज्ञापन



शहर के बसस्टैंड के पास स्थित देशी शराब के ठेके में शाम करीब साढ़े छह बजे दो युवक आपस में झगड़ने लगे। एक युवक ने अपने साथी पर राइफल तानने के साथ अन्य लोगों को भी धमकाया। जिससे अफरातफरी मच गई। इसी बीच युवक राइफल लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची कोबरा पुलिस दूसरे युवक को पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि युवक के जेब से शस्त्र लाइसेंस मिला है।

जिसमें उसका नाम भानुप्रताप पांडेय निवासी कुपरा थाना जलालपुर है। बताया अपने भतीजे व एक अन्य युवक के साथ शस्त्र का नवीनीकरण कराने पुलिस लाइन आया था। उसके हाथ में लाइन में लगने के लिए पुलिस लाइन की मुहर भी लगी है। कहा शराब पीने के दौरान विवाद हुआ है जिस पर भानुप्रताप का भतीजा उसकी राइफल लेकर चला गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें