फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- 9वीं कक्षा के तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
8वीं कक्षा के छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म का प्रयास
विज्ञापन

- 9वीं कक्षा के तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को 8वीं कक्षा के छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 9वीं कक्षा के तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मानेसर महिला थाना क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय नाबालिग अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान गांव के ही तीन किशोर आए जो उसे अपने साथ पास में ही अंधेरे स्थान पर ले गए। यहां उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया तो गांव की महिलाएं यहां आ गई। इस दौरान महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपी घबरा गए। इस पर पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक राजबाला ने बताया कि तीनों ही आरोपी पीड़ित के गांव के ही रहने वाले हैं और 9वीं कक्षा के छात्र हैं। आरोपियों को शनिवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें