फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में इराकी नागरिक के साथ धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में इराकी नागरिक के साथ धोखाधड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित एक निजी अस्पताल में इराकी नागरिक के साथ दो लोगों ने 3 हजार अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी की। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार इराक निवासी अल्ला हुसैन सेक्टर-38 स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए आए हुए हैं। अस्पताल में उनकी मुलाकात एक युवक व युवती से हुई। दोनों ने अल्ला हुसैन से स्वयं को इराक निवासी के रूप में परिचित करवाया। इतना ही नहीं दोनों ने उनसे अरबी भाषा में बात कर उनकी मदद करने की भी बात कही। आरोप है कि इस दौरान अल्ला हुसैन उनके साथ कैंटीन में चले गए। यहां अल्ला हुसैन ने उन्हें कुछ यूएस डॉलर दिखाए, जिन्हें भारतीय मुद्रा में तब्दील करवाना था। रुपये देखने के बाद दोनों आरोपियों ने उन्हें रुपये वापस दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि डॉलर देखने के बाद उन्हें वापस तो कर दिए, लेकिन इसमें से करीब 3 हजार डॉलर आरोपियों ने गायब कर दिए। उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी में युवक व युवती पीड़ित से बात करते नजर आ रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें