फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपतिकर जमा नहीं करने पर नगर निगम ने पांच संपति को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्तिकर जमा नहीं करने पर नगर निगम ने पांच संपत्ति को किया सील
विज्ञापन

-जोन-1 में निगमायुक्त के आदेश पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों पर मंगलवार को कार्रवाई की गई। दौरान जोन-1 क्षेत्र में 5 संपत्ति को सील किया गया। जोनल टैक्सेशन ऑफिसर विजय कपूर ने बताया कि जोन-1 क्षेत्र में 5 औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संपत्ति को सील किया गया है। इनमें हरसरू सेज स्थित हरिन्द्र कत्याल की संपत्ति पर 36.15 लाख रुपये, खांडसा रोड स्थित राकेश गुप्ता की संपत्ति पर 43.42 लाख रुपये, पेस सिटी-1 स्थित मुकुल जैन की संपत्ति पर 6.33 लाख रुपये, प्लॉट नंबर 34/37 पेस सिटी-1 पर 3.33 लाख रुपये तथा प्लॉट नंबर 80-81 पेस सिटी पर 1.56 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर नगर निगम की टैक्स शाखाओं द्वारा संपत्तिकर डिफॉल्टरों पर सख्ती की जा रही है। इन्हें कई बार नोटिस जारी करके संपत्तिकर की अदायगी करने के लिए कहा गया था, लेकिन अदायगी नहीं करने की सूरत में संपत्ति को सील करने की कार्रवाई की गई है। अगर अभी भी इन प्रोपर्टीज का संपत्तिकर जमा नहीं होता है, तो इनको सार्वजनिक रूप से नीलाम करने की सूची में डाला जाएगा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें