फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छात्र की मौत, चार की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्र की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन

- दोस्त की शादी में शरीक होने पटौदी आ रहे थे, गदाईपुर मोड़ के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पटौदी। दोस्त की शादी में शरीक होने राजस्थान से आए पांच दोस्तों के साथ गदाईपुर मोड़ पर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवकों की गाड़ी पेड़ से जा टकराई जिसमें एक की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक डीम्ट्स विश्वविद्यालय में एमएसएसी अंतिम वर्ष के छात्र हैं। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। पटौदी थाना पुलिस ने चारों युवकों को नजदीक अस्पताल में दाखिल करा दिया। जहां से उन्हें रेवाड़ी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जयपुर डीम्ट्स में एमएससी अंतिम वर्ष का छात्र कुमासिंह (23) 27 फरवरी की रात को पहाड़ी गांव स्थित दोस्त की शादी में शरीक होने के लिए अपने चार दोस्तों के साथ आ रहा था। देर रात गदाईपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गाड़ी को टक्कर मारी जिसमें उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कुमासिंह की मौत हो गई। सूचना के बाद पटौदी थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घायल युवकों का रेवाड़ी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक कुमासिंह के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें