फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव में नर्सिंग छात्रा के आत्महत्या का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

गुरुग्राम। वजीरपुर स्थित नर्सिंग कॉलेज के होस्टल में तृतीय वर्ष की छात्रा के आत्महत्या के मामले में रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की जिसमें उसके तनाव का कारणों पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

सेक्टर-10ए थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत ने बताया कि मामले में परिजनों ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। शनिवार को आर.आर. कॉलेज में मानसिक तनाव से गुजर रही मेडिकल तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल (21) ने होस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके साथ रहने वाली छात्रा (रूममेट) ने जब कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने होस्टल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। दरवाजा तोड़कर जब अंदर प्रवेश किया गया तो कोमल का शव पंखे से लटकता पाया गया। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें