फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पार्वती घाटी केे मलाणा के पास एक युवक को एक किलो 561 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार को जरी पुलिस की एक टीम मलाणा के बुर्जीमोड़ के आसपास नाकाबंदी पर थी और शक के आधार पर वाहनों की तलाशी ले रही थी।
विज्ञापन

मलाणा की तरफ से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देख घबरा गया और भागने लगा। तभी पुलिस ने भी उसकी गतिविधि को भांपते हुए कुछ दूरी पर दबोचा और तलाशी करने पर उसके कब्जे से 1 किलो 561 किलो ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चरस तस्करी को लेकर छानबीन शुुुुरू कर दी है। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि बनाशा निवासी 36 वर्षीय भीमी राम को पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने चरस को कहां और किससे खरीदा है, इस संबंध में छानबीन की जा रही है। आरोपी सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें