फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक महिला के परिजनों ने किया शव लेने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाथुपुर में महिला की हत्या का मामला
विज्ञापन

--------
मामनी का शव लेने से परिजनों का इंकार, निगम को सौंपा गया
-डेढ़ साल पहले मुंबई निवासी पति को छोड़कर भाग गई थी महिला, परिवार था नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नाथुपुर में 18 अगस्त को महिला की हत्या होने के मामले ने बुधवार शाम मोड़ ले लिया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाने के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के लिए नगर निगम को सौंप दिया। मृतका के परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया है। गुरुग्राम पुलिस ने उनसे पश्चिम बंगाल पुलिस के माध्यम से संपर्क किया।
सहायक उप निरीक्षक परमवीर ने बताया कि मृतक महिला का नाम मामनी है। उसकी शादी डेढ़ वर्ष पहले मुंबई निवासी कुतुबुद्दीन से हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले वह अपने पति को छोड़कर भाग गई थी। इस वजह से उसके परिजन उससे खफा चल रहे थे। जब उन्हें मामनी की हत्या की खबर मिली तो उन्होंने उसके शव को लेने से भी इंकार कर दिया। शव नगर निगम को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल निवासी मामनी (30) एक व्यक्ति के साथ 10 अगस्त को नाथुपुर की झुग्गियों में रहने आई थी। 18 अगस्त को उस व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले पश्चिम बंगाल निवासी अफसर मलिता (55) ने अपने दामाद सैफुल मलिता (35) के साथ मिलकर ऑटो से उसके शव को वाटिका चौक के पास खाली पड़ी जगह में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने ससुर-दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन मुख्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें