फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 पेटी अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
15 पेटी अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को इनके कब्जे से 15 पेटी देशी शराब और बीयर की 32 बोतलें बरामद हुई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार देररात पुलिस को सूचना मिली की खेड़की माजरा चौक पर अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने दबिश देकर सूरत नगर निवासी राकेश को अवैध शराब के साथ धर दबोचा। आरोपी के पास से पांच पेटी देशी शराब के साथ बीयर की 32 बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दौलताबाद के पंचावली कॉलोनी निवासी रघुबीर के घर दबिश देकर देशी शराब की नौ पेटियां बरामद की है। आरोपी ने घर में ही अवैध रूप से ठेका खोल रखा था। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें