फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के तेल टैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के तेल टैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

- दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी में बृहस्पतिवार को तेल के टैंक में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 आईएमटी मानेसर में एनएचके स्प्रिंग कंपनी है। इसमें तेल टैंक बना हुआ है। बृहस्पतिवार को करीब पौने 12 बजे कंपनी में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके चलते टैंक में आग लग गई। आग लगने के कारण यहां अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारी सत्यवान सांभ्रीवाल ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें