फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में 20 कारों से ज्यादा की बैट्री चोरी, गुस्साए लोगों ने किया जमकर हंगामा

Fri, 21 Dec 2018 06:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

फरीदाबाद सेक्टर-7 के ब्लॉक ए में बीती रात चोरों ने एक ही एरिया में खड़ी 20 गाड़ियों की बैट्री चुराकर कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा डाला। घटना से गुस्साए लोग शुक्रवार को युवा समाजसेवी व सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड कालोनी के प्रधान गोल्डी बरेजा के नेतृत्व में स्थानीय चौकी पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार को लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन


लोगों का कहना था कि चोरों के हौसलें इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि सरकार और प्रशासन दोनों उनके सामने बौने नजर आने लगे हैं। इससे पहले भी सेक्टर की सुरक्षा और गश्त बढ़ाने को लेकर पूर्व पुलिस आयुक्त अभिताभ सिंह ढिल्लो से मिले थे, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं आया। चोर बेखौफ आते हैं और वारदात को अंजाम देकर चले जाते हैं।

यह हाल सिर्फ सेक्टर-7 का ही नहीं बल्कि पूरे फरीदाबाद शहर का है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर हालात में जल्द सुधार नहीं हुआ तो स्थानीय निवासी सरकार और प्रशासन के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्होंने आज ही चौकी का कार्यभार संभाला है। आश्वासन दिया कि ऐसी वारदातों पर पूरी तरह से अंकुश लगा दिया जाएगा। जल्द से जल्द आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें