फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब में बैठाकर कंपनी के मैनेजर से लूटे 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैब में बैठाकर कंपनी के मैनेजर से लूटे 60 हजार
विज्ञापन

गुरुग्राम। घर जाने के लिए राजीव चौक से कैब में बैठे एक कंपनी के मैनेजर को चालक ने साथियों संग मिलकर लूट लिया। एटीएम में रुपये नहीं होने पर दुर्घटना होने की बात कहकर बैंक खाते में उनके घर से रुपये जमा करवाए और खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अमन पुरी झाड़सा स्थित जोशी लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार रात काम खत्म करने के बाद वे राजीव चौक से कैब में दिल्ली जाने के लिए बैठे थे। इस कैब में चालक सहित 4 लोग पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही कैब आगे चली तो कैब में मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनका एटीएम कार्ड छीन लिया। आरोप है कि उनके खाते में रुपये नहीं थे इस पर आरोपयिों ने मारपीट कर अमन पुरी से उसके घर पर फोन करवाया। फोन करवाकर दुर्घटना होने की बात कहलवाई और उनके बैंक खाते में रुपये जमा करवाए और बैंक खाते से दो बार में 60 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकालने के बाद उन्हें सुनसान जगह पर उतार दिया और फरार हो गए। बुधवार को आरोपी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें