फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक ने की महिला से मारपीट व छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक उप निरीक्षक ने महिला को पीटा, कपड़े फाड़े
विज्ञापन

गुरुग्राम। पड़ोसी से पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को झगड़ा करने से रोकना एक दंपती को महंगा पड़ गया। आरोपी एएसआई ने अपने बेटे व अन्य के साथ मिलकर न केवल दंपती की घर में घुसकर पिटाई की बल्कि महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ितों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तैनाती किस थाने में है इस बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक श्रीभगवान ने बताया कि ओम नगर निवासी एक महिला ने शिकायत दी है कि 3 नवंबर की रात को एएसआई ब्रह्म प्रकाश के छोटे बेटे की साइकिल से उनके पड़ोसी रामबीर की गाड़ी की टक्कर हो गई थी, जिसके बाद झगड़ा हो गया था। इस पर एएसआई रामबीर से झगड़ा करने के लिए आया था। झगड़े के दौरान महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उन्हें शांत करवाया। जिससे एएसआई व उसका बेटा उससे खीझ गए। आरोप है कि कुछ देर बाद ब्रह्म प्रकाश अपने बेटे, भतीजे सहित 15 लोगों को लेकर उनके घर आ गया। आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उनसे मारपीट की व तोड़फोड़ की। इस दौरान एएसआई ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से चले गए। सहायक उप निरीक्षक श्रीभगवान के अनुसार, मामले की जांच जारी है। आरोपी एएसआई की तैनाती व उसके घर का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें