नाबालिग से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया, गिरफ्तार
गुरुग्राम। शीतला कॉलोनी में नाबालिग से पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा मां को बताने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस को शिकायत दी गई। पीड़िता की निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मूलरूप से अलवर राजस्थान निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा कि वह शीतला कॉलोनी में परिवार सहित किराए पर रहता है। रविवार शाम को उनकी 13 वर्षीय बेटी किसी को बिना बताए कहीं चली गई थी। उसे काफी तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिली। सोमवार सुबह वह अपने काम पर चले गए थे। जब लौटे तो उनकी बेटी उन्हें घर पर मिली। पूछने पर नाबालिग ने बताया, अशोक विहार फेज-3 निवासी कालू उसे ऑटो में बैठाकर एक झुग्गी में ले गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह उसे वापस उसकी दादी के पास छोड़ गया। परिजनों ने इसकी शिकायत सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार ने कहा, आरोपी गिरफ्त में है। मामले की जांच की जा रही है।