फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मियों को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
गुरुग्राम विजिलेंस द्वारा रिश्वत लेते पकड़ा गया एएसआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य सतर्कता ब्यूरो ने मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर रिश्वत लेते एएसआई व हेड कांस्टेबल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सतर्कता ब्यूरो ने यह कार्रवाई दो लोगों की अलग-अलग शिकायत पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की।

विज्ञापन


पहले मामले में पटौदी के गांव जाटौली निवासी गौरव ने शिकायत में कहा था कि उनका रिश्तेदार भोंडसी जेल में बंद है। उसे भोंडसी से हिसार जेल में शिफ्ट करने की जेल प्रशासन बात कर रहा था। इस पर हेड कांस्टेबल राजेश ने उसे भोंडसी जेल से शिफ्ट न करने का प्रोमेजरी नोट देने की ऐवज में 10 हजार रुपये की मांग की है। शिकायत मिलते ही बादशाहपुर के नायब तहसीलदार दलबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इनके नेतृत्व में निरीक्षक सत्य प्रकाश ने छापामारी कर हेड कांस्टेबल झज्जर निवासी राजेश को रंगे हाथ 10 हजार रुपये लेते काबू किया।

दूसरे मामले मेें उद्योग विहार थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक रोहतक निवासी जितेंद्र को काबू किया गया। सतर्कता ब्यूरो को दी शिकायत में अशोक विहार फेज-3 निवासी विनीत ने कहा कि उद्योग विहार थाने का एक मामला अदालत में विचाराधीन है जिसमें वह अनुपस्थित है। जिसमें अदालत में उसके खिलाफ भगोड़ा घोषित होने की कार्रवाई शुरू की गई है। मामले में वह अदालत में पेश होकर भगोड़ा होने की कार्रवाई रुकवाना चाहता है इसके लिए उसने सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र से संपर्क किया, जिसने अदालत में उसकी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें