आबकारी एवं कराधान विभाग के संयुक्त आयुक्त की पत्नी के साथ पड़ोसी ने मारपीट की। आरोपी ने पीड़िता के साथ अभद्रता भी की। पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे। 14 सितंबर को पड़ोस में रहने वाले रंजीत यादव ने अनेक बार उनके घर की घंटी बजाई। जब वह बाहर आई तो वह उनसे गाली गलौच करने लगा। इतना ही नहीं उन हमला भी किया। वह स्वयं को बचाने के लिए घर में चली गई। आरोप है कि आरोपी जबरदस्ती घर में घुस आया और उनसे मारपीट व अभद्रता की। फिलहाल मामले की जांच जारी है।