फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

हिसार रोड पर वैन और स्विफ्ट डिजायर की भिड़ंत में मैकेनिक की मौत, चार घायल
-सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची
-घायलों को पीजीआई में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हिसार रोड पर वैन और स्विफ्ट डिजायर की भिड़ंत हो गई। हादसे में डिजायर सवार मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में पीजीआई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एकता कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय ईश्वर सुभाष रोड स्थित एक कंपनी में मैकेनिक था। वह शाम चार बजे कार से कंपनी से घर जा रहा था। जैसे ही हिसार रोड पर कार पहुंची इसी दौरान सामने से आ रही वैन सेे जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार सुनारिया कलां गांव निवासी नरेंद्र, राजेश, अजमेर व रवि घायल हो गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को आनन-फानन में पीजीआई में भर्ती कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक वैन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें