फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से सहकर्मी ने किया दुष्कर्म

Tue, 12 Mar 2019 11:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर युवती से उसी की कंपनी के सहकर्मी ने दुष्कर्म किया। पालम विहार थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पालम विहार थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करती है। उसी की कंपनी में दिल्ली के विकासपुरी निवासी राहुल छग्गर काम करता है।

जुलाई 2018 में युवती की राहुल से दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई। राहुल ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने जब राहुल पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। इस पर उसने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें