फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 हजार रुपये में खरीदी थी देसी पिस्तोल, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हजार रुपये में खरीदा था देसी कट्टा, काबू
विज्ञापन

गुरुग्राम। देसी कट्टे की गोली खरीदने के लिए घूम रहे एक युवक को अपराध शाखा सेक्टर-31 ने दबोच लिया। उससे अवैध पिस्तौल बरामद की गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह देसी कट्टा अलीगढ़ से 5 हजार रुपये में खरीदकर लाया था।
विज्ञापन

अपराध शाखा के हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 32 माइल स्टोन के पास एक युवक मौजूद है, जिसके पास कट्टा है। वह गोलियां या बुलेट खरीदने का प्रयास कर रहा है। इस पर टीम के साथ पहुंचकर आरोपी को काबू किया गया। आरोपी की पहचान गांव झाड़सा निवासी विशाल उर्फ लाला के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह डिस्क जॉकी (डीजे) है। कुछ दिन पहले वह डीजे लगाने के लिए अलीगढ़ गया था, जहां से वह 5 हजार रुपये में कट्टा खरीदकर लाया था। इसकी गोलियां खरीदने के लिए वह जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें