फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसादग्रस्त मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुरुग्राम। गांव भांगरौला में अवसाद ग्रस्त मजदूर ने फांसी लगाकर मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक धनियागंज उत्तर प्रदेश निवासी रविन्द्र (19) गुरुग्राम की नील मेटल कंपनी में मजदूरी करता था और गांव भांगरौला में किराए पर रहता था। जिस कमरे में वह किराए पर रहता था, उसमें तीन अन्य युवक भी रहते थे।

सुबह रविन्द्र के कमरे में रहने वाले अन्य साथी काम पर चले गए। रविन्द्र भी उनके साथ काम पर जाने के लिए निकला था, लेकिन पहली मंजिल से नीचे आने के बाद वह वापस कमरे में गया और पंखे से चद्दर बांधकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


मकान में रहने वाले अन्य लोगों ने जब उसे पंखे से लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र ने बताया कि यहां घर में लगे सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि यह अपने दोस्तों के साथ कमरे से नीचे आया था और वापस अकेला ही गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह किसी बात से पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें