फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल के स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल के स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, छह गिरफ्तार
विज्ञापन


कांस्टेबल को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया था
आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मॉल के स्पा सेंटर में देह व्यापार करने पर पुलिस ने प्रबंधक सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 4 युवतियां शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार देर शाम आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मेट्रो थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम हुड्डा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सोहना रोड स्थित रहेजा मॉल के 3 स्पा सेंटर में देह व्यापार किया जाता है। इस पर उन्होंने टीम तैयार कर बताए गए स्थान पर कांस्टेबल संदीप को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया। यहां स्पा सेंटर प्रबंधक दिलीप कुमार से बात की गई। जिस पर नकली ग्राहक ने 500 रुपये देकर अंदर प्रवेश कर सेंटर में मौजूद युवती से सौदा तय किया। सौदा तय करते ही नकली ग्राहक ने पुलिस को फोन कर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सेंटर में छापेमारी कर प्रबंधक दिलीप कुमार, ग्राहक राजकुमार व 4 युवतियों को गिरफ्तार किया है। युवतियां बिहार व पूर्वोत्तर की रहने वाली हैं। मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें