गुरुग्राम। कैब से उतरकर पैदल घर जा रहे छात्र से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
यह घटना सेक्टर-49 स्थित रोजवुड सिटी निवासी नितीश भदौरिया के साथ हुई। उसने बताया कि वह कॉलेज का छात्र है। मंगलवार को वह किसी काम से गया हुआ था। वापस लौटने में देरी हो गई। रात करीब साढ़े 9 बजे वह वापस घर लौट रहा था। मुख्य रोड पर कैब से उतरने के बाद वह पैदल ही घर की तरफ जा रहा था। कुछ दूर चलते ही बाइक सवार दो युवक आए जिन्होंने उनके हाथ से बैग छीन लिया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। महिला उप निरीक्षक सुमन ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
----------