फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये देने के बाद फ्लैट न मिलने से आहत डेयरी संचालक ने पार्क में लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रुपये देने के बाद भी फ्लैट न मिलने से आहत दूध डेयरी संचालक ने बुधवार सुबह जन्मदिवस पार्क में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने रिश्तेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी और फोन स्विच ऑफ कर दिया। पार्क के पास से गुजर रहे लोगों ने जब शव पेड़ पर लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने स्यूसाइड नोट बरामद कर लिया है। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक मनोज ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मूल रूप से मुरैना मध्यप्रदेश के गांव बढ़ोखर निवासी छोटे लाल (40) गांव कार्टर पुरी में रहते थे और दूध की डेयरी चलाते थे। उन्होंने गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति से फ्लैट खरीदने का सौदा किया था। इसके लिए उन्होंने फ्लैट की राशि 50 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया था। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी उन्हें आरोपी फ्लैट नहीं दे रहा था। उन्होंने आरोपी से फ्लैट पर कब्जा देने या रुपये वापस करने की बात कही थी, लेकिन आरोपी उसे परेशान कर रहा था। बुधवार को आहत होकर वह जन्मदिवस पार्क गए और पेड़ पर गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मरने से पहले किया था रिश्तेदार को फोन
उप निरीक्षक मनोज ने बताया कि मृतक की सुबह 8 बजे अपने रिश्तेदार से बात हुई थी। उन्होंने उन्हें आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। ऐसा करने से रिश्तेदार ने उन्हें रोका था, लेकिन छोटे लाल ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था। इसकी सूचना रिश्तेदार ने ही छोटेलाल की पत्नी व बड़े भाई को दी थी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजन भी उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें