फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्रिकेट अकादमी ऑफ नवादा 4 रन से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के एसआई क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बृहस्पतिवार को क्रिकेट अकादमी ऑफ नवादा और शिव लाल क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें क्रिकेट अकादमी ऑफ नवादा ने शिव लाल क्रिकेट अकादमी को 4 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट अकादमी ऑफ नवादा की टीम ने 287 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में शिव लाल क्रिकेट अकादमी की टीम कड़ी टक्कर देने के बावजूद 284 रन ही बना सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकेट अकादमी ऑफ नवादा की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज निमिष राज ने 33 रन बनाए। उनके बाद मध्यक्रम में अंकित राज ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। आदित्य राज ने 44 रन जोड़े। शिव लाल क्रिकेट अकादमी की ओर से अंश पुन्यानी ने 2 विकेट चटकाए। 278 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव लाल अकादमी की ओर से अंकित चौधरी ने 43 रन, अंश पुन्यानी ने 62 रन, कन्हैया ठाकुर ने नाबाद 57 रनों की जुझारू पारी खेली। क्रिकेट अकादमी ऑफ नवादा की ओर से सत्यम बबलू कुमार ने 3 विकेट, अमन राजेश कुमार और सचिन कुमार गुप्ता ने 2-2 विकेट हासिल कर विपक्षी टीम को लक्ष्य से पहले ही रोक दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें