फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुरक्षा रथ की सहायता से यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा सोमवार को सुरक्षा रथ की सहायता से चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत यातायात नियमों की 3 जागरूकता पाठशालाओं का आयोजन किया गया। इसमें करीब 140 लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


नागरिकों, वाहन चालकों और पैदल यात्रियों में जागरूकता लाने के लिए यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सुरक्षा रथ की सहायता से यातायात नियमों की पालना का महत्व समझाया जा रहा है। पुलिस द्वारा मारुति कुंज टी पॉइंट स्थित ऑर्चिड इंटरनेशनल स्कूल और वाटिका चौक पर भारी संख्या में वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए उपरोक्त तीनों स्थानों पर जागरूकता पाठशालाओं का आयोजन किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें