फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों पर सख्ती, 58,901 चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- यातायात पुलिस ने लगाया 5.89 करोड़ रुपये का जुर्माना, जुलाई में चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन

गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने जुलाई माह में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और पीछे बैठने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 58,901 चालान काटे हैं। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कुल 5.89 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देश पर की गई।
पुलिस के अनुसार, एक जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक और स्कूटी चलाने वाले 29,806 चालकों के चालान किए गए। इन पर 2,98,96,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले बिना हेलमेट सवारों के खिलाफ 29,095 चालान काटे गए और 2,90,95,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहिया वाहन चालकों और सवारियों की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। हेलमेट नहीं लगाने से सड़क हादसों में गंभीर चोट लगने और मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट-
बिना हेलमेट वाहन चलाने से दुर्घटना में गंभीर चोट और जान जाने की संभावना बढ़ जाती है। यातायात पुलिस नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाली सवारी दोनों को हेलमेट लगाना चाहिए। -सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें