फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तस्करी के लिए ले जा रहे गाय-बछिया को बचाया, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के भिवाड़ी लेकर जा रहे थे पशुओं को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। काउ प्रोटेक्शन सेल ने पंचगांव स्थित केएमपी पर सोमवार को तस्करी के लिए लेकर जा रहे दो गाय और बछिया को बचाते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिहार के जिला मुजफ्फरपुर निवासी रोशन चौधरी के रूप में हुई है। आरोपी भोंडसी क्षेत्र में किराये पर रहा था और पशुओं को राजस्थान के भिवाड़ी में ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

काउ प्रोटेक्शन सेल के एएसआई सुनील कुमार टीम के साथ पंचगांव केएमपी टोल से आगे पार्किंग के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पलवल की तरफ से तेज रफ्तार कार आ रही थी। टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने गाड़ी वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। हालांकि, एएसआई सुनील कुमार और उनकी टीम ने घेराबंदी कर वाहन को मौके पर ही रोक लिया। जब पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाय और एक बछिया मिले। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने वह दिल्ली के पास से अपने एक अन्य साथी के साथ मोबाइल नंबर के जरिये संपर्क में था। दोनों पशुओं को भिवाड़ी राजस्थान लेकर जा रहे थे। थाना प्रभारी बिलासपुर सुनील कुमार ने बताया कि गाय और बछिया को गोशाला में भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें