- सभी कालेजों में कुल 10,150 सीटों पर होने हैं दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सभी 10 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। बीते महीने पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है। तीन जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी हो चुकी है। सोमवार को दूसरी मेरिट के तहत फीस जमा कर दाखिले लेने का आखिरी दिन था। विभाग के अनुसार बची सीटों के लिए काउंसलिंग नौ जुलाई को प्रक्रिया शुरू होगी। सेक्टर 14 स्थित कन्या महाविद्यालय व द्रोणाचार्य काॅलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद हैं। इसके बावजूद इन कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें नहीं भर पाई हैं। काॅलेज की प्रशासन की मानें तो काउंसलिंग में सभी सीटें भर जाएंगी। सभी कालेजों में कुल 10,150 सीटों पर दाखिले होने है। अब तक 5000 सीटों पर भी दाखिले नहीं हो पाए हैं।
दूसरी मेरिट के तहत दाखिले की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। परंपरागत कोर्स में अधिकांश छात्राओं ने दाखिला ले लिया है। जो सीटें बाकी रह गई हैं उसपर नौ जुलाई को काउंसलिंग शुरू की जाएगी। - सरिता, एडमिशन नोडल अधिकारी, सेक्टर 14 कन्या महाविद्यालय