फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगीना-होडल मार्ग निर्माण में भ्रष्टाचार का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
-7 करोड की लागत से तैयार हो रही हरियाणा राजस्थान जोड़ने वाली सड़क
विज्ञापन




-ग्रामीणों का आरोप, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहे अधिकारी

रिजवान खान

नगीना। नगीना-होडल मार्ग पर चल रही मरम्मत के काम पर अभी से अंगुलियां उठ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के काम में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सीएम पोर्टल पर तमाम शिकायतों के बावजूद अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही लीपापोती से लग रहा है कि यह सड़क ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएगी।



बता दें कि करीब 35 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की मरम्मत में सात करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी है। दशकों बाद शुरू हुई मरम्मत के कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर खानापूर्ति की जा रही है। इससे सरकार की साख पर भी बट्टा लग रहा है। हरियाणा राजस्थान राज्यों की सीमाओं को जोड़ने वाले इस मार्ग पर हर रोज हजारों की तादाद में वाहन दौड़ते है। इससे यह रास्ता टूट कर जर्जर हो जाएगा। लोगों का आरोप है कि घटिया सामग्री लगाने की वजह से बहुत जल्द यह मार्ग टूट जाएगा। क्योंकि इसमें न अच्छी क्वालिटी का तारकोल इस्तेमाल किया जा रहा है और न ही अच्छी रोड़ियां मरम्मत में लगाई जा रही है।
विज्ञापन








कम मात्रा में काटी जा रही सड़क -

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार विभागीय अधिकारियों से मिलकर नाम मात्र के लिए सड़क को काट रहे है। उसके बाद जो रोड़ी निकल रही है उन्हीं को साफ कर वापस लगाया जा रहा है। जिससे सड़क मजबूत नहीं बन पा रही है।



शिकायतों पर नहीं हो पाती सुनवाई-



आरोप है कि नगीना-होडल मार्ग में मरम्मत के नाम पर लीपापोती की शिकायत कई बार अधिकारियों को दी गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाती है। ठेकेदार अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर बार-बार जनता की आवाज को दबा देता है। यही वजह है कि निडर होकर ठेकेदार खुलेआम घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है।



-



दो राज्यों को जोड़ने वाले करीब 35 किलोमीटर इस मार्ग की मरम्मत में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। जिसकी शिकायत अधिकारियों से भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। हमारी मांग है कि मरम्मत कार्य में लगाई गई सामग्री के सैंपल लिए जाएं और जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।



नूर मोहम्मद, ग्रामीण।



-



सड़क काटकर पुरानी रोड़ियां मरम्मत कार्य में लगाई जा रही हैं। जिससे नई सड़क की मजबूती नही बन पाती है। जिस तरह इस सड़क की मरम्मत हो रही हैं उससे लगता हैं की छह महीने बाद सड़क दोबारा टूट जाएगी।



रहीस, डूंगेजा।



-



सरकार द्वारा खर्च किया जा रहा करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। जिसमें विभागीय अधिकारी भी शामिल है क्योंकि उनकी अनदेखी के चलते ही मरम्मत कार्य के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। हमारी मांग है कि मरम्मत कार्य की गहनता से जांच की जाए।



रसीद अहमद, अधिवक्ता।



-



सैकड़ो गांव को जोड़ने वाले है मार्ग में लगाई जा रही घटिया सामग्री सरकार और विभाग को सवालों के घेरे में डालती है। आखिर इतनी शिकायत तो के बावजूद जांच और कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन




जफर खान, मोहम्मदपुर।





वर्जन



मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत मिली है। जल्दी ही टीम के साथ सामग्री का सैंपल लिया जाएगा। जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कुंवर आदित्य, एसडीएम पुन्हाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें