फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : जिले में चार केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षार्थी बोले मुश्किल थी परीक्षा, फिर भी पास होने की उम्मीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से पहली बार परीक्षा के लिए केंद्र स्थापित किए गए। नूंह शहर में बने चार केंद्रों पर 1329 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करवाने के लिए जिला प्रशासन करीब 20 दिन से तैयारियों में जुटा हुआ था, जिसका परिणाम यह रहा कि यह परीक्षा कड़ी निगरानी में बहुत अच्छे ढंग से आयोजित हुई। इसके लिए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, एसपी राजेश कुमार समेत पूरा जिला प्रशासन दिनभर परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहा।
विज्ञापन


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने परीक्षा के उपरांत बताया कि नीट परीक्षा-2025 के सफल आयोजन के संबंध में प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारी सुनिश्चित कर ली थी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ व्यापक सत्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि परीक्षा का कदाचार रहित संचालन किया जा सके। नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित था और साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूर्ण कर ली गयी थी।
विज्ञापन

मुश्किल थी परीक्ष:
उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे परीक्षा पास कर लेंगी। - मनीषा
परीक्षा काफी मुश्किल थी, हालांकि उसने पूरी तैयारी की थी, लेकिन कुछ प्रश्न तैयारी से बाहर आए। - प्राची
केमिस्ट्री के प्रश्न ठीक थे, जबकि फिजिक्स काफी मुश्किल थी। - मोनिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें