फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: एक दिन में रिकॉर्ड 3553 पॉजिटिव, 10 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को 3553 लोग संक्रमित मिले हैं और 10 लोगों की मौत हुई है। अभी तक गुरुग्राम में यह रिकॉर्ड सर्वाधिक कोरोना संक्रमितों और मौत का है। हालांकि, 1450 लोग कोरोना संक्रमण सेे जंग जीतकर ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम जिले में अब तक 92419 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं जिनमें से 73898 लोग ठीक हुए हैं। अभी तक जिले में 401 लोगों की मौैत हो चुकी है। जबकि वर्तमान में 18120 सक्रिय केस हैं। जिसमें से 17068 लोग घरों पर आइसोलेशन में हैं, वहीं 219 लोग जिला कोविड केयर सेंटर में इलाज करवा रहे हैं। 833 लोग विभिन्न निजी अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं।
जिले में 87 केंद्रों पर वैैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया, जिसमें 7470 लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण अभियान में 6425 लोग 45 वर्ष या इससे ऊपर की उम्र वाले शामिल रहे। वहीं, 190 स्वास्थ्य कर्मियों और 855 फ्रंटलाइन वर्करों ने भी टीका लगवाया। टीकाकरण अभियान के दौरान 6143 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया औैर 1327 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टीका लगवाने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों में से 3876 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 2549 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 109 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली और 81 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, 566 फ्रंटलाइन वर्करों ने वैैक्सीन की पहली डोज और 289 फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। अभी तक गुरुग्राम जिलेे में 437271 लोगों को वैैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें