फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सामाजिक बुराइयों के खिलाफ दिया जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाही जामा मस्जिद में हुई बैठक में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र के गांव हसनपुर बिलोंडा में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ ग्रामीणों ने एकजुट होकर जागरूकता का संदेश दिया। शाही जामा मस्जिद में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मेवात को बुराइयों से मुक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में शाही जामा मस्जिद के मुफ्ती मोहम्मद शाकिर, अमन कमेटी फिरोजपुर झिरका के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की गलत गतिविधियों के कारण पूरे इलाके की छवि प्रभावित होती है, जिसे सुधारना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस्लाम की शिक्षाओं का हवाला देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को ईमानदारी और हलाल कमाई पर जोर देना चाहिए, क्योंकि गलत तरीके से कमाया गया धन अंततः नुकसान ही पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने पर विशेष बल दिया, ताकि भविष्य में समाज को सही दिशा मिल सके। बैठक में फकरुद्दीन चेयरमैन, हाजी जसमाल, सरफराज सरपंच, खिल्लू सरपंच, रशीद पटवारी, हाजी साजिद, हाजी रोशन, उमर डिपोल्डर, सिराजू, मौलाना जाकिर, जाकिर, हाजी याकूब, साबिर, कमरू, जुहूरू सरपंच, सुल्ली उर्फ सुलेमान, हाजी आसू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में बढ़ रही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और समाज को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें