फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर गुरुकमल में जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ममता सरकार के कुशासन का अंत, जनता ने भाजपा को दिया प्रचंड जनादेश: सर्वप्रिय त्यागी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यालय गुरुकमल में पूरे जोश, उत्साह एवं उल्लास के साथ जश्न मनाया गया। गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की तथा पटाखे फोड़कर और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय उत्सव मनाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल की जनता का सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम ममता बनर्जी के कुशासन, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब है। बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मार्ग चुनते हुए भाजपा को अपना समर्थन देकर नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकास की जो गंगा बह रही है ,उसी विश्वास के साथ बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। गुरुग्राम मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता ने विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए भाजपा को प्रचंड समर्थन दिया है। यह जीत लोकतंत्र की शक्ति और जन-आकांक्षाओं की विजय है। भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं के विकास में किए गए अभूतपूर्व कार्यों की जीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें