फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा उठान नहीं हुआ तो रद्द होगा अनुबंध : मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम एवं फरीदाबाद में कूड़ा उठाने का कार्य कर रही इको ग्रीन कंपनी के प्रति कड़ा रुख अख्तियार किया है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में गुरुग्राम एवं फरीदाबाद नगर निगम में पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ बैठक में कूड़ा उठान नहीं होने पर अनुबंध रद्द करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दोनों नगर निगम के नेताओं एवं अधिकारियों से ईको ग्रीन कंपनी के कार्य के संबंध में रिपोर्ट ली। उन्होंने बताया कि कंपनी के कार्य से पार्षद नाराज हैं और गुरुग्राम नगर निगम के सदन की बैठक में कंपनी को हटाने का प्रस्ताव भी पास किया है। कंपनी की ओर से अनुबंध के तहत कार्य नहीं किया जा रहा है। इस कारण दोनों शहरों की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। कंपनी कूड़े का निपटान करने में असफल हो चुकी है। इस मामले में एनजीटी भी कई बार उस पर फटकार लगाने के साथ-साथ जुर्माना भी कर चुकी है।
उधर इको ग्रीन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम ने भी अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया है। खास तौर पर उसे कूड़े के निपटान के लिए भूमि उपलब्ध नहीं कराई है। इस कारण दिक्कत आ रही है। मुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद नगर निगम के साथ-साथ ईको ग्रीन कंपनी को शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें