गुरुग्राम। गांव रायसीना मोड़ पर सहकर्मी के साथ कंपनी जाने के लिए खड़े युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
मथुरा के गांव राल निवासी रामू गांव अलीपुर में अपने मौसेरे भाई शरद कुमार उर्फ रिंकू के साथ किराए पर रहता था। रविवार दोपहर को रामू कंपनी जाने के लिए अपने दोस्त पिंकू के साथ कंपनी की गाड़ी का इंतजार करने के लिए रायसीना मोड़ पर खड़ा था। इस दौरान गुरुग्राम की तरफ से तेज रफ्तार वाहन ने रामू और पिंकू को टक्कर मार दी। सड़क की दूसरी तरफ खड़ा रामू के मौसेरा भाई रिंकू दौड़कर आया और गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को इसकी सूचना देते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के रामू को मृत घोषित कर दिया जबकि पिंकू को भर्ती कर इलाज शुरू कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भोंडसी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।