फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दूषित पेयजल ने बढ़ाई मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना 25 से 30 मरीज पहुंच रहे नागरिक अस्पताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बारिश के मौसम में मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। दूषित पेयजल के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सामान्य दिनों के मुताबिक रोजाना 25 से 30 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव होने की वजह से गर्मी बारिश और उमस के साथ ही खानपान की वजह से लोगों को कई कारणों से पेट में दर्द की समस्या को देखने को मिल रही है। अस्पताल में अधिकतर मरीज वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, उल्टी दस्त और कुछ मरीज डेंगू मलेरिया के ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
सबसे अधिक मामले जलजनित बीमारियों से जुड़े पाए जा रहे हैं जो दूषित पानी पीने व बाहर के खाने के कारण बढ़े हैं। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे पानी की गुणवत्ता पर असर पड़ा है। डॉक्टरों का कहना है कि पानी को उबाल कर ही पिएं, इससे काफी हद तक बीमार होने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है ऐसे में दूषित पानी संबंधी समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं। खासतौर से पेट दर्द की समस्या इस मौसम में बढ़ जाती हैं। कोशिश करें कि पानी को उबाल कर ही पिए। डाॅ. काजल, फिजिशियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें