फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क, सीवर और जोहड़ निर्माण से बदलेगी कन्हई की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड-24 में 2.50 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वार्ड-24 स्थित कन्हई क्षेत्र में सड़क, सीवर आदि समस्याओं से क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिलेगी। शुक्रवार को विधायक मुकेश शर्मा ने करीब 2.50 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें शिव मंदिर जोहड़ के नवनिर्माण पर एक करोड़ खर्च होने के साथ ही सड़क और सीवर निर्माण जैसे कामों पर भी 1.50 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन

रामलीला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुरुग्राम के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिव मंदिर जोहड़ के नवनिर्माण से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नया स्वरूप मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल यादव, सतीश, राजू पंच, लायक राम फौजी, बीरबल, समय सिंह, संतराम फौजी, रतन लाल, प्रमोद गुप्त समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
मनोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें