फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओल्ड दिल्ली रोड पर नई पुलिया का निर्माण शुरू, यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कापसहेड़ा और उद्योग विहार जाने वालों को हो रही दिक्कत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड पर मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन (लेग-1) पर नई पुलिया बनाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के चलते सुशील ऐमा मार्ग के मोड़ पर पालम विहार चौक के पास रोड पूरी तरह बंद होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। गुरुग्राम से कापसहेड़ा और उद्योग विहार जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य 27 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से यहां आरसीसी बॉक्स टाइप प्री-कास्ट कल्वर्ट और बरसाती नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए पुराने नाले को तोड़ने और उसकी सफाई का काम किया जा रहा है। नाले में आ रहे पानी को पंप की मदद से दूसरी ओर डायवर्ट किया जा रहा है। इस दौरान मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन पर आरसीसी बॉक्स टाइप प्री-कास्ट कल्वर्ट और बॉक्स टाइप बरसाती नाले का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जीएमडीए ने शुक्रवार रात से ही मशीनरी और अन्य जरूरी इंतजाम शुरू कर दिए थे। मौके पर चार से पांच मशीनों से पुराने नाले को तोड़ने, मिट्टी हटाने और अन्य निर्माण संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। जीएमडीए का कहना है कि आरसीसी बॉक्स टाइप प्री-काॅस्ट तकनीक से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्य को कम समय में पूरा करने में मदद मिलेगी। मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन (लेग-1) सिकंदरपुर गांव से शुरू होकर नजफगढ़ ड्रेन तक जाती है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिया बनाने का तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों को दो से तीन किमी अतिरिक्त चलना पड़ रहा
गुरुग्राम से कापसहेड़ा और उद्योग विहार जाने वाले कई वाहन चालकों को रास्ता बंद होने की जानकारी आगे पहुंचने पर मिल रही है। ऐसे में उन्हें वापस लौटकर दूसरे रास्तों से गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। कापसहेड़ा से गुरुग्राम बस स्टैंड आने वाले वाहन चालकों को भी इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक के पास भी सड़क बंद होने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने वाले संकेतक लगाए जाने चाहिए थे। इससे वाहन चालकों को पहले ही रास्ता बंद होने की जानकारी मिल जाती। उन्हें बेवजह दो से तीन किलोमीटर अतिरिक्त चलकर वापस नहीं लौटना पड़ता। लोगों ने यातायात पुलिस और जीएमडीए से इस संबंध में उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें