फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्यूलिप चौक पर घंटों जाम से लोग परेशान, 500 मीटर का सफर भी बना मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात दबाव से बिगड़ी स्थिति, स्थानीय लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई



संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। ट्यूलिप चौक और आसपास के क्षेत्रों में लगने वाले लंबे जाम ने स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि करीब 500 मीटर की दूरी तय करने में भी कई बार आधे से एक घंटे का समय लग जाता है। शाम को कार्यालयों से लौटने के दौरान यहां यातायात का दबाव बढ़ने से स्थिति और खराब हो जाती है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि ट्यूलिप चौक पर लगातार बढ़ते यातायात के बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे।। जलभराव, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात प्रबंधन की कमी के कारण वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ता है। वहीं इससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन



वर्जन-

बीते बुधवार शाम ऑफिस से लौटते समय एसपीआर कट से ट्यूलिप चौक तक लगभग 500 मीटर दूरी तय करने में करीब 45 मिनट लग गए। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों का काफी समय जाम में बर्बाद हो रहा है। -रश्मि अग्रवाल, सेक्टर-69

बीते दिन शाम को घर लौटते समय ट्यूलिप चौक पर इतना जाम लगा था कि घर पहुंचने में काफी देरी हो गई। व्यस्त समय में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते। -अंकित गंभीर, सेक्टर-69
विज्ञापन


चौक के आसपास अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहन और बढ़ता यातायात दबाव समस्या को और बढ़ा रहा है। प्रशासन को मौके का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। -पूजा आनंद, सेक्टर-69

घंटों लगने वाले इस जाम के कारण लंबे समय तक अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। -आनंद कुमार, सेक्टर-69
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें